• Breaking News

    Wednesday, 5 April 2017

    Video : हॉरर फिल्म 'एनाबेल क्रिएशन' का ट्रेलर आपको डराएगा


    'एनाबेल क्रिएशन' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि आखिर उस पापी गुड़िया का जन्म कैसे हुआ। साल 2014 में इस फिल्म का प्रीक्वल रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन जॉन आर. लिओनेट्टी ने किया था।
    annabelle-creation-official-trailer-3 03 04 2017यह कहानी थी एक ऐसे कपल की जो 'एनाबेल' नामक गुड़िया को अपने घर लेकर आ जाते हैं। इस बार 'एनाबेल क्रिएशन' के निर्देशन का जिम्मा डेविड एफ. सेंडबर्ग को दिया गया है। उनकी पिछली फिल्म 'लाइट्स आउट' थी।
    'एनाबेल क्रिएशन' में टालिथा बैटमैन, स्टीफन सिगमेन, फिल्लिप्पा अन्ने कोल्थॉर्ड, लुलू विल्सन, लोलो सेफ्रॉन, ग्रेस फुलटॉन, टेलर बक, समारा ली और एंथोनी एल. लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।
    इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि आखिर एनाबेल की मौत कैसे होती है। इसके बाद वो भूत के रूप में अपने पैरेन्ट्स के पास लौट आती है। हालांकि एनाबेल के माता-पिता उसे एक गुड़िया में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं। मगर इसके बाद स्थितियां तेजी से बिगड़ने लगती हैं।
    फिलहाल आप देखिए फिल्म का ट्रेलर। यह निश्चित रूप से आपको रोमांच से भर देगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel