• Breaking News

    Tuesday, 4 April 2017

    भारत आएंगे टॉम क्रूज


    Tom Cruise to come to India for shooting 'Mission Impossible-6'
    खबर है कि टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' सीरीज के छठे हिस्से (6th part) की शूटिंग भारत में होने वाली है। जून महीने के बाद फिल्म की टीम शूटिंग के लिए भारत पहुंचेगी और करीब 1 महीने तक देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी शूटिंग की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल शूटिंग की जगह तय नहीं हो पाई है। फिल्म में होने वाले स्ट्ंस के आधार पर शूटिंग की लोकेशन तय की जाएगी।

    हालांकि मुंबई, राजस्थान और केरल के कुछ इलाकों में शूटिंग हो सकती है। फिल्म के निर्माता लोकेशन की तलाश में मई और जून महीने में भारत के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। इसके अलावा फिल्म मेकर्स का मानना है कि भारत में फिल्म की शूटिंग को और आसान बनाने के लिए स्थानीय लोगों का शूटिंग में शामिल होना जरूरी है।

    इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने ये फैसला लिया है कि शूटिंग के काम में भारत की क्रू को भी शामिल किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel