• Breaking News

    Friday, 7 April 2017

    'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' में विलेन के रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

    चार्लीज थेरोनहॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की आठवीं फिल्म में एक्ट्रेस चार्लीज थेरोन एक खास रोल प्ले करने जा रही हैं. फिल्म में थेरोन ग्रे-शेड रोल प्ले करती नजर आएंगी.

    हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का कहना है कि वह 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' में पहली महिला विलेन बनकर बहुत अच्छा महूसस कर रही हैं. 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की आठवीं फिल्म में चार्लीज थेरोन, हेलेन मिरन, स्कॉट इस्टवुड, विन डीजल, ड्वेन जॉनसन, जैसन स्टेथम, क्रिस लुडाक्रिस ब्रिजेज और कर्ट रसेल जैसे हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं. फिल्म में थेरोन को लेजेंड हैकर साइफर के किरदार में देखा जाएगा.थेरोन ने कहा कि एक बेहतरीन फिल्म की सीरीज में जबरदस्त किरदार निभाना ही नहीं बल्कि पहली महिला विलेन बनने से बेहतर और क्या हो सकता है. यह सचमुच बहुत अच्छा फील देने वाला अनुभव है. 
    यह फिल्म 14 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी. 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel